विस्तार से जाने क्या है सर्जिकल स्ट्राइक -वैज्ञात्म

क्या है सर्जिकल स्ट्राइक का शाब्दिक अर्थ
यदि सर्जिकल स्ट्राइक के शाब्दिक अर्थ की बात की जावे तो यह मूल रूप से सैन्य शब्दकोष से आया शब्द है। जिसका अधिकतर उपयोग सेना के द्वारा ही किया जाता है।
कहते है इस पर सर्जिकल शब्द मेडिकल डिक्सनरी से लिया गया है।
यदि हम सर्जिकल स्ट्राइक का हिंदी रूपांतरण करे तो
तो शल्य अंतवैधन प्राप्त होता है।
क्या होता है सर्जीकल स्ट्राइक में
शाब्दिक अर्थ तो आप समझ ही चुके है यदि सामान्य रूप से देखा जावे तो सर्जिकल स्ट्राइक में सेना द्वारा पर्व निर्धारित , योजनाबद्ध ऐसे आक्रमण किये जाते है जिस पर केवल टारगेट की गई जगह पर पूर्ण नियंत्रण की स्थति पर नियंत्रित आक्रमण किया जाता है ।
इस पर टारगेट के अलावा आस पास के लोगो या जगह पर न के बराबर नुकसान होता है।
ये इतने नियंत्रित होते है की दुशमन को आक्रमण के बाद पता चलता है की उन पर आक्रमण हुआ है।
सर्जिकल स्ट्राइक के प्रकार।

 for more must like our facebook page
 
ऐसा नहीं है की केवल थल सेना के द्वारा ही सर्जिकल स्ट्राइक किये जाते है वायु सेना में भी ये होते है
वायु सेना द्वारा किये जाने वाले सर्जिकल स्ट्राइक को प्रिसिशन बॉम्बिंग कहा जाता है।
प्रिसिशन  बॉम्बिंग पर एक निश्चित जगह पर नियंत्रित बमबारी की जाती है।
साल 2003 में अमेरिका द्वारा सद्दाम हुसैन के सरकारी जगहों पर की गई हवाई बमबारी प्रिसिशन बॉम्बिंग का उदाहरण है।
सर्जिकल स्ट्राइक का इतिहास
वैसे तो सर्जिकल स्ट्राइक जैसे हमलो का इतहास बहुत पुराना है
भारतीय इतिहास को देखा जाये तो चाणक्य के मार्गदर्शन में चन्द्रगुप्त और इसकी सेना ने घनानंद की सेना पर कई बार सर्जिकल स्ट्राइक किये है
ऐसा ही इतहास पृथ्वीराज चौहान और छत्रपति शिवाजी के साथ भी मिलता है
आज के समय में सबसे पहले 3 जुलाई 1976 को इजरायल द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक किया गया था दरअसल आतंकियों द्वारा इजरायली विमान को युगांडा के एनतेबी एयरपोर्ट पर हाइजैक किये जाने के बाद ये सर्जिकल स्ट्राइक किया गया था।
आज के समय में शब्द सर्जिकल स्ट्राइक
यदि आज की बात की जावे तो ये शब्द तब चर्चा में आया जब अमेरिका द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक कर लादेन को पाकिस्तान में मार गया था।
सर्जिकल स्ट्राइक और भारत
यदि भारत की बात की जावे तो भारत का प्रमाणित रूप से पहला सर्जिकल स्ट्राइक
10 जून 2015 को म्यांमार की सीमा पर किया गया था
इस हमले पर आतंकी संगठन NSCN के टेरर कैंपो को तबाह किया गया था।
हाल ही में भारत के पैरा कमांडो के द्वारा पाकिस्तान पर बने लॉन्चिंग पेड पर सर्जिकल स्ट्राईक कर 7पेड को नस्ट किया गया और 30 से 40 आतंकियों को मर गिराया गया
ये अभी तक किये गए विश्व के सभी सर्जिकल स्ट्राइक के सबसे बड़े स्ट्राइक्स में से एक माना जा रहा है।
सर्जिकल स्ट्राइक के सबुत या प्रमाण
आज तक जिन देशो ने भी सर्जिकल स्ट्राइक किये है उन्होंने दुनिया को इसकी जानकारी के अलाव कोई पुख्ता प्रमाण नहीं दिए है।
इसका कारन यह है की यदि इसके प्रमाण दिए जाये तो आर्मी की स्ट्रेटेजी दुनिया के सामने आजायेगी और कोई भी देश ये नहीं चाहेगा।
अमेरिका ने भी ऐबटाबाद  पर किये गए सर्जिकल स्ट्राइक का कोई प्रमाण नहीं दिया था अमेरिका ने तो लादेन की फ़ोटो तक जारी नहीं की थी।
आप को वैज्ञात्म का ये पोस्ट कैसा लगा comment पर जरूर लिखे।
इस पोस्ट को social media par send करना न भूले।
For more new posts follow us by email.

धन्यवाद।


Location: India

0 comments:

Post a Comment

Popular Posts